लखनऊ(नेशनल डेस्क) - भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 18 दिन तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में रहने के बाद पृथ्वी पर लौटे आये हैं। उनके साथ Axiom-4 मिशन के तीन और साथी भी हैं। वह कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में मंगलवार दोपहर तीन बजे उतरे।
शुंभाशु का ये मिशन इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि साल 1984 के बाद अंतरिक्ष जाने वाले वे भारत के दूसरे एस्ट्रोनॉट हैं। इससे 41 साल पहले राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष यात्रा की थी। बता दें कि ये नासा और SpaceX का संयुक्त मिशन था। इस स्पेस मिशन में 4 देशों के 4 एस्ट्रोनॉट शामिल हैं जिनमे भारत, अमेरिका, पोलैंड, हंगरी जिनके एस्ट्रोनॉट मिशन में शामिल हैं।