लखनऊ - पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में 17 एवं 18 दिसंबर को जनपद में अटल स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया था | अटल स्वास्थ्य मेले में प्रतिभाग करने वाले निजी चिकित्सा संस्थानों एवम् स्वयं सेवी संस्थाओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि अटल स्वास्थ्य मेले के सफल आयोजन में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है । अभी तक चार अटल स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जा चुके हैं । जिनमें आपने अपना योगदान दिया है । बड़ी संख्या में आपने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराईं । हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी आपका ऐसे ही सहयोग मिलता रहेगा ।
इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी,एन यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.ए.पी.सिंह, डॉ संदीप सिंह जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव, डीसीपीएम विष्णु प्रताप, पीएमएमवीवाई के जिला समन्वयक सुधीर कुमार वर्मा, सचिन दुबे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा ।