नई दिल्ली (डेस्क) - करवाचौथ का व्रत 13 अक्तूबर यानी गुरुवार को मनाया जा रहा है । इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ये व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पूरा होता है। इस दिन चांद के निकलने का इंतजार महिलाओं को बेसब्री से होता है।
हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। करवा चौथ पर निर्जला व्रत और चंद्रमा के दर्शन कर अर्ध्य देने का खास महत्व होता है। इस बार करवा चौथ बहुत ही शुभ मुहूर्त में है।
| नोएडा | 08 बजकर 08 मिनट पर |
| गाजियाबाद | 08 बजकर 08 मिनट पर |
| दिल्ली | 08 बजकर 09 मिनट पर |
| गुरुग्राम | 08 बजकर 21 मिनट पर |
| मेरठ | 08 बजकर 07 मिनट पर |
| लखनऊ | 07 बजकर 59 मिनट पर |
| कानपुर | 08 बजकर 02 मिनट पर |
| प्रयागराज | 07 बजकर 57 मिनट पर |
| मुंबई | 08 बजकर 48 मिनट पर |
| कोलकाता | 07 बजकर 34 मिनट पर |
| जयपुर | 08 बजकर 18 मिनट पर |
| पटना | 07 बजकर 44 मिनट पर |