जेट फ्यूल की कीमतों में आज 5 रुपये प्रति लीटर कटौती हुई



नई दिल्ली : वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी का बड़ा असर घरेलू विमान ईंधन पर देखने को मिला है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज जेट फ्यूल यानी एयर टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती कर दी है।

इस कटौती के बाद, देश की राजधानी दिल्ली में अब विमान ईंधन की कीमत घटकर 110 रुपये प्रति लीटर पर आ गई है। यह कमी विमानन कंपनियों के साथ-साथ हवाई सफर करने वाले आम यात्रियों के लिए भी एक बड़ी सौगात साबित हो सकती है। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक संकट, ईरान और अमेरिका-इजराइल टकराव के चलते हवाई ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं। इसके बाद तेल बाजार में दर्ज की गई यह पहली गिरावट है। हालांकि, ईरान और अमेरिका के बीच भीषण संघर्ष के बाद हाल ही में टकराव रोकने का एक समझौता जरूर बना था।