आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की भूमिका अहम: राष्ट्रपति मुर्मु



नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमु में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने छात्रों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि आपके परिश्रम के पीछे आपके माता-पिता का त्याग और शिक्षकों का मार्गदर्शन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के दम पर ही भारत आत्मनिर्भर के लक्ष्य को हासिल करेगा। इसके साथ ही उन्होंने विकसित भारत 2047 के विजन के लिए युवाओं की भागीदारी को अहम बताया।