रायपुर - राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने आगामी नीट परीक्षा को देखते हुए विद्यार्थियों और अभिभावकों को घोटालेबाज़ों से सावधान रहने का अनुरोध किया है। एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हो।
गौरतलब है कि इक्कीस जून को निर्धारित नीट/यूजी की पुनर्परीक्षा को देखते हुए सरकार ने बाईस जून तक टेलीग्राम ऐप पर ऑनलाइन संदेश भेजने पर रोक लगा दी है।
इधर, नीट परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। आज रायपुर, दुर्ग सहित विभिन्न जिलों में कलेक्टरों ने परीक्षा केन्द्रों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।