राम मंदिर दान गबन मामले की जांच के लिए SIT पहुंची अयोध्या



अयोध्या - उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान के गबन से जुड़े मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) अयोध्या पहुंच गई है। यह कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उठाया गया है। 
 
राम मंदिर ट्रस्ट के आग्रह पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस SIT का गठन किया गया था। जांच टीम में लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं। SIT को 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान अयोध्या के मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहेंगे। यह मामला राम मंदिर निर्माण से जुड़े दान फंड में कथित वित्तीय अनियमितताओं और गबन के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें दान राशि के उपयोग में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने के बाद जांच समिति गठित की गई थी।