मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर के चिलुआताल में पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया



गोरखपुर - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के चिलुआताल में 20 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछलों सरकारों में ताल और पोखरों की उपेक्षा होती थी। लेकिन डबल इंजन की सरकार ताल और पोखरों का संरक्षण करती है। प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करती है। इसे पर्यटन के एक डेस्टिनेशन के रुप में विकसित कर रही है ।