कोलकाता - कोलकाता पुलिस को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त अजय नंद ने पांच सदस्यीय विशेष समिति का गठन किया है, जिसकी अगुवाई संयुक्त आयुक्त आइपीएस नीलांजन विश्वास करेंगे।
ये समिति शहर में कानून-व्यवस्था और संभावित हिंसक स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस की मौजूदा तैयारी का विस्तृत आकलन करेगी। निर्देश के अनुसार समिति को हेलमेट, ढाल, लाठी, बाडी आर्मर, रबर बुलेट, आंसू गैस और अन्य गैर-घातक हथियारों की उपलब्धता और गुणवत्ता की जांच करनी होगी। जल तोप जैसे उपकरणों की स्थिति भी परखी जाएगी। साथ ही दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य केंद्रीय बलों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे आधुनिक उपकरणों से तुलना कर कमियों की रिपोर्ट तैयार करनी होगी।