देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है रावघाट परियोजना - डॉ अशोक कुमार पंडा



भिलाई (ऑनलाइन डेस्क) - स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ अशोक कुमार पंडा ने अपने भिलाई प्रवास के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र-बीएसपी के परिचालन, उत्पादन, वित्तीय स्थिति और भविष्य की विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संयंत्र प्रबंधन को अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने, सुरक्षा मानकों को मजबूत करने और उत्पादकता में निरंतर सुधार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।     

पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री पंडा ने कहा कि रावघाट परियोजना छत्तीसगढ़, सेल और पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। रावघाट में पर्याप्त लौह अयस्क भंडार मौजूद हैं। इससे देश को लौह अयस्क मिलेगा और भिलाई इस्पात संयंत्र की विस्तारित क्षमता को भी मजबूती मिलेगी।  श्री पंडा ने सेल की भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कि कंपनी ने अगले चार से पांच वर्षों में अपनी उत्पादन क्षमता बीस मिलियन टन से बढ़ाकर पैंतीस मिलियन टन प्रतिवर्ष करने का लक्ष्य रखा है।