रायपुर - छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के सभी डाकघरों में आज और कल अल्प बचत खाता खोलने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान कोई भी नागरिक अपने नजदीकी डाकघर जाकर या राज्य सरकार द्वारा नियुक्त अधिकृत एजेंटों के माध्यम से अल्प बचत योजनाओं जैसे - मासिक आय योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि में निवेश कर सकेंगे।