श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम परिवार की स्थापना की पहली वर्षगांठ पर होगा विशेष अनुष्ठान



अयोध्या - श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम परिवार की स्थापना की पहली वर्षगांठ पर आज विशेष अनुष्ठान होंगे। इस अवसर पर भगवान राम के संपूर्ण परिवार को नए वस्त्र धारण कराने के साथ 56 भोग लगाए जाएंगे।   

पिछले वर्ष गंगा दशहरे के मौके पर शेषावतार व परकोटा में बने 6 मंदिरों की स्थापना हुई थी, जिसकी आज पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी। इस मौके पर राम मंदिर यज्ञशाला में विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा। साथ ही भगवान राम के संपूर्ण परिवार को नए वस्त्र पहनाये जाएंगे और 56 भोग लगाए जाएंगे। इस अवसर पर  वाल्मीकि रामायण का पारायण भी होगा।