PM मोदी को मिला FAO का सर्वोच्च सम्मान ‘एग्रीकोला मेडल 2026’



नई दिल्ली(डेस्क) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) का सर्वोच्च सम्मान एग्रीकोला मेडल 2026 प्रदान किया गया। यह सम्मान रोम स्थित FAO मुख्यालय के ऐतिहासिक प्लेनरी हॉल में आयोजित समारोह में FAO के महानिदेशक डॉ. QU Dongyu द्वारा प्रदान किया गया।

FAO के महानिदेशक ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके योगदान और सभी लोगों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनाओं, खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने, किसानों के कल्याण में सुधार और भूख एवं गरीबी के खिलाफ FAO के मूल उद्देश्यों को समर्थन देने के लिए दिया गया है।

उन्होंने भारत की विभिन्न खाद्य एवं कृषि पहलों की भी सराहना की, जिनमें वित्तीय समावेशन, कोविड-19 के बाद 800 मिलियन लोगों को कवर करने वाली खाद्य आधारित सामाजिक सुरक्षा प्रणाली, 110 मिलियन से अधिक किसानों को प्रत्यक्ष आय सहायता, पुनर्योजी और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, तथा मिलेट्स को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के प्रयास शामिल हैं। FAO प्रमुख ने भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पहल की भी सराहना की और इसे विकासशील देशों के लिए एक परिवर्तनकारी मॉडल बताया, जिससे लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकलने में मदद मिली है।