उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का निधन



देहरादून - उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया है। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे बीसी खंडूड़ी के निधन पर प्रदेशभर में शोक की लहर है। भारतीय सेना में सेवा के बाद खंडूड़ी राजनीति में आए थे । उन्होंने ईमानदारी, सुशासन और जनसेवा के लिए खास पहचान बनाई थी । 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें राष्ट्रसेवा और अनुशासन का अद्वितीय उदाहरण बताया और उनके योगदान को याद किया। साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं स्वर्गीय बीसी खंडूडी के सहयोगी उमेश त्रिपाठी ने बताया कि स्वर्गीय खंडूडी जैसा नेता उन्होने अपने जीवनकाल में नहीं देखा।