अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के स्थायी डीजीपी



रायपुर - आईपीएस अरुणदेव गौतम को छत्तीसगढ़ का स्थायी पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने 16 मई को इसका आदेश जारी किया। सरकार ने 17 महीने पहले उन्हें प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी दी थी।

बता दें कि अरुणदेव गौतम तेज-तर्रार कार्यशैली, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अनुभव और उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड के लिए जाने जाते हैं।  उनके नेतृत्व में राज्य पुलिस की कार्यप्रणाली को और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।