NEET (UG) 2026 की परीक्षा को NTA ने किया निरस्त



नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा को रद्द कर दिया है। परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों के बीच केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया।
 
अब NEET UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। 20 लाख से अधिक छात्रों को फिर से परीक्षा देनी होगी। हालांकि दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा और उन्हें नए सिरे से आवेदन करने की भी आवश्यकता नहीं होगी। पुराना आवेदन डेटा ही मान्य रहेगा।
 
सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। जांच के लिए एनटीए सभी रिकॉर्ड और दस्तावेज सीबीआई को उपलब्ध कराएगी। इस फैसले से उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है, जो परीक्षा में कथित अनियमितताओं के कारण खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे।