पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ



नई दिल्ली(ऑनलाइन डेस्क) - भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शुभेंदु अधिकारी को राज्यपाल आर. एन. रवि ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA के दूसरे वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित वरिष्ठ NDA नेता ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नजर आए। पश्चिम बंगाल के अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। 

राज्यपाल ने दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक को भी मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई।