मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नई तबादला नीति समेत कई प्रस्ताव पारित



लखनऊ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसलों को मंज़ूरी दी गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति जारी की गई है। 

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि इस वर्ष सभी स्थानांतरण 31 मई 2026 तक पूरे किए जाएंगे। प्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने बताया कि कैबिनेट ने एक जनपद एक व्यंजन योजना लागू करने को सहमति दी है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 25 प्रतिशत की सब्सिडी और अधिकतम 20 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।