लखनऊ - ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल कल है। इसके लिए लखनऊ जिला प्रशासन और नगर निगम ने बड़े मंगल के चलते व्यापक तैयारियां की हैं।
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि जो भी लोग भंडारे का आयोजन करें, वे उसकी जानकारी कम से कम 24 घंटे पहले नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 1533 पर अवश्य दें जिससे भंडारा स्थल के आसपास सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके।