वाराणसी - वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में वाराणसी में आर्थिक, सामाजिक और भौतिक ढांचे में व्यापक बदलाव हुए हैं। श्री खन्ना ने वाराणसी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि 35 हजार करोड़ रूपए से अधिक की लागत वाली परियोजनाएं पूरी हो गई है, जबकि कई अन्य बड़ी परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।
उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, 720 स्थानों पर सर्विलांस कैमरे, शॉपिंग और पार्किंग सुविधाएं विकसित की गईं, जबकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में 1800 करोड़ रूपए की 43 परियोजनाएं पूरी हुईं, जिनमें कैंसर इंस्टीट्यूट और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा में लाखों छात्रों को मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म, स्मार्ट क्लासरूम और अटल टिंकरिंग लैब शुरू हुई। कृषि में 3 लाख से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला, सोलर पंप, किसान क्रेडिट कार्ड और ऋण मोचन योजना से किसानों की आय बढ़ी। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि काशी ने परंपरा और आधुनिकता के संतुलन के साथ विकास की नई कहानी लिखी है।