रामनवमी पर सीएम योगी की सौगात: यूपी में दो दिन की छुट्टी का ऐलान



लखनऊ - रामनवमी के अवसर पर योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। 26 और 27 मार्च को पूरे राज्य में छुट्टी रहेगी। सरकार ने मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया है। प्रशासन का मानना है कि रामनवमी पर लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं को दर्शन में असुविधा न हो, इसके लिए छुट्टी बढ़ाना जरूरी था। 

इससे पहले 26 मार्च को अवकाश तय था, लेकिन अब सरकार ने 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। इसके परिणामस्वरूप, दोनों दिन यानी 26 और 27 मार्च को प्रदेश के सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और अन्य सरकारी सेवाएं बन्द रहेंगी।आदेश के अनुसार, इन दिनों सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे और सरकारी बैंकों में भी अवकाश रहेगा।