नई दिल्ली : श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर में चल रहे नवरात्रि उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पिहले छह दिनों में ही 2 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। वहीं भारी भीड़ के बावजूद यात्रा सुचारू रूप से चल रही है, और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
कटरा स्थित बेस कैंप और भवन तक जाने वाला रास्ता दिन-रात श्रद्धालुओं से भरा रहता है। वहीं मंदिर बोर्ड ने सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता और चिकित्सा सेवाओं सहित विभिन्न सुविधाओं को और मज़बूत किया है।