नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए ‘दिव्यांग शक्ति’ योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 40% से अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को राज्य की सभी APSRTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने लाभार्थियों के साथ बस यात्रा कर योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और मंत्री नारा लोकेश भी मौजूद रहे।
सरकार के अनुसार, इस योजना से करीब 11 से 12.76 लाख दिव्यांगजन और उनके परिचारक लाभान्वित होंगे। योजना पर हर साल लगभग 207 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इससे दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।