मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की



सहारनपुर - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने आगामी चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने मां शाकंभरी देवी पीठ में दर्शन पूजन किया और यहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन स्मृति-चिह्न विक्रय केंद्र, शौचालय परिसर, पर्यटक सुविधा केंद्र तथा बहु-स्तरीय वाहन पार्किंग का निरीक्षण किया।