हिमाचल का शीत मरुस्थल यूनेस्को सूची में शामिल



लखनऊ(नेशनल डेस्क) - हिमाचल प्रदेश स्थित शीत मरुस्थल बायोस्फीयर रिजर्व को यूनेस्को के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क में शामिल कर लिया गया है। चीन के हांग्जाऊ में आयोजित विश्व बायोस्फीयर रिजर्व कांग्रेस में यह घोषणा की गई। इसमें सतत विकास के एक मॉडल के रूप में इस क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया गया।

यह बायोस्फीयर रिजर्व भारत के पश्चिमी हिमालय में लगभग सात हजार सात सौ सत्‍तर वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह उच्च-ऊंचाई वाला रिजर्व अपने ऊबड़-खाबड़ भूभाग, अल्पाइन घास के मैदानों और दुर्लभ वन्यजीवों जैसे हिम तेंदुआ तथा हिमालयी आइबेक्स के लिए जाना जाता है।