नई दिल्ली(डेस्क) - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि 20 सितम्बर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अन्तर्गत देश भर में दो लाख 83 हजार से ज़्यादा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।
17 सितंबर को शुरू हुए इस अभियान में देश भर से लोगों की भागीदारी देखी गई और लाखों महिलाएँ, बच्चे और परिवार स्वास्थ्य सेवाओं से लाभांवित हुए। मंत्रालय ने बताया कि देश भर में 76 लाख से ज़्यादा नागरिकों ने इस अभियान के लिए पंजीकरण कराया है।