नई दिल्ली - एक्सिओम-4 मिशन की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन लखनऊ के शुभांशु शुक्ला अमरीका से आज तड़के नई दिल्ली पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन के साथ उनके परिवार के लोगों ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र जाने वाले पहले भारतीय हैं। शुभांशु ने नासा के एक्सिओम-4 मिशन का नेतृत्व किया था।
बता दें कि शुभांशु भारत के प्रथम अंतरिक्ष यान मिशन गगनयान के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं। इसे अगले वर्ष के अंत तक प्रक्षेपित किये जाने की संभावना है।