नई दिल्ली - दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राष्ट्रीय राजधानी में सात नए सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल खोलने की घोषणा की।
उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी स्थित दिल्ली सचिवालय में 34 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार न केवल शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य ढाँचे को मजबूत करेगी बल्कि माध्यमिक और सुपर-स्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर बनायेगी। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य और कल्याण ढाँचे का पूरी तरह से डिजिटलीकरण करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली में विकास का एक मज़बूत संकेतक है और शहर को एक वैश्विक स्वास्थ्य सेवा केंद्र में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।