WWE सुपरस्टार हल्क होगन का 71 साल की उम्र में निधन



नई दिल्ली(डेस्क) - मशहूर WWE रेसलर हल्क होगन का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वो 71 वर्ष के थे। उनकी वास्तविक नाम टेरी जीन बोलिया था। उनकी मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित उनके निवास पर आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया था।

इस वर्ष की शुरुआत में होगन के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अफवाहें थीं, हालांकि उनके करीबी दोस्तों फैन्स को आश्वस्त किया था कि उनकी हालत स्थिर एवं सही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, होगन हाल ही में गर्दन और पीठ की समस्या के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन उस वक्त उनके मैनेजर ने इस स्थिति को जानलेवा नहीं बताया था।

हल्क होगन का जन्म 11 अगस्त 1953 को जॉर्जिया के ऑगस्टा में हुआ था। 1980 और 1990 के दशक में वो WWE के सबसे बड़े और प्रभावशाली सितारों में से एक थे।