मुंबई(अंतर्राष्ट्रीय डेस्क) - इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत के जलक्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। करीब 280 यात्रियों से भरे जहाज में आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों के मौत की जानकारी मिली है। 150 लोगों को बचा लिया गया है। आग लगने पर लोग जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए।
जहाज पर 280 से ज़्यादा लोग सवार थे। आग लगने के बाद घबराए हुए यात्री, आग से बचने के लिए समुद्र में छलांग लगाते देखे गए। जहाज में कई बच्चे भी सवार थे। इंडोनेशियाई खोज और बचाव दल ने बड़े पैमाने पर लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है। अभी आग लगने का कारण का पता नहीं लग सका है और न ही किसी के हताहत होने की पुष्टि हुई है।