भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने सपरिवार की दिऊड़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना



रांची - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने सपरिवार रांची के नजदीक तमाड़ में दिऊड़ी माता की पूजा अर्चना की।

इस दौरान धोनी की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेताब दिखे। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। दिउड़ी मंदिर के पुजारी मनोज पंडा ने कहा कि धोनी इस बार सपरिवार पूजा करने पहली बार आए थे। दिउड़ी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धौनी कुछ समय तक मंदिर परिसर में रुके और माता से आशीर्वाद लेकर रांची के लिए रवाना हो गए।

धोनी के पहुंचते ही मंदिर परिसर 'धोनी...धोनी' से गूंज उठा। प्रशंसकों में अपने चहेते क्रिकेटर के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने को लेकर भारी उत्साह देखा गया।