कैसरगंज सीट से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण को मिला टिकट, रायबरेली में दिनेश प्रताप सिंह होंगे भाजपा के उम्मीदवार



नई दिल्ली(डेस्क) - लोकसभा चुनाव के लिए भरतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को एक और सूची जारी की। सूची में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है। भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह और कैसरगंज से करण भूषण सिंह को टिकट दिया है।

बता दें क्योंकि करण भूषण सिंह बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे हैं। करण डबल ट्रैप शूटिंग के नेशनल खिलाड़ी भी रह चुके हैं। मौजूदा वक्त में करण भूषण उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं।

वहीं बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेश सिंह को रायबरेली लोकसभा सीट से ही मैदान में उतारा था। हालांकि, दिनेश को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दिनेश प्रतायर सिंह अभी योगी सरकार में मंत्री भी हैं।