वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी बने नए नौसेना प्रमुख



नई दिल्ली(डेस्क) - भारतीय नौसेना को नया अध्यक्ष मिल गया है। पश्चिमी नौसेना कमान में तैनात एडमिरल दिनेश त्रिपाठी वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लेंगे। वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी इस महीने के अंत तक नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे।

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम, वर्तमान में नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वह 30 अप्रैल, 2024 की दोपहर से देश के नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स युद्ध विशेषज्ञ हैं और उन्होंने आईएनएस किर्च और आईएनएस त्रिशूल जैसे नौसेना जहाजों की कमान संभाली है। वह पहले नौसेना अभियानों के महानिदेशक और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पद संभाल चुके हैं। उन्होंने रीवा के सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन आदि से अपनी पढ़ाई की है।