लखनऊ - चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 8 बजे अचानक टिन शेड गिरने से टीटीई भूपेंद्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में भूपेंद्र का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि यात्री अभिषेक और साहिल भी घायल हुए। सूचना मिलते ही RPF ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को अजंता अस्पताल में भर्ती कराया। प्लेटफॉर्म पर आ रही हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को समय रहते रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।